Quantcast
Channel: New Delhi Samachar
Viewing all articles
Browse latest Browse all 3285

Article 0

$
0
0
दिल्ली के संतों का जत्था 84 कोशी अयोध्या परिक्रमा हेतु रवाना
यूपी पुलिस ने रोका, गाजियाबाद के लिंक रोड थाने पर दिया धरना
नई दिल्ली अगस्त 30, 2013। दिल्ली के संतों का जत्था अयोध्या की 84 कोशी परिक्रमा करने आज सुबह ग्यारह बजे राजघाट के पास स्थित हरिहर उदासीन आश्रम से अयोध्या के लिए रवाना हुआ। विहिप की केन्द्रीय मार्ग दर्शक मण्डल के सदस्य महन्त नवल किशोर दास जी महाराज की अगुवाई में निकले दर्जनों संत इस यात्रा को लेकर काफ़ी उत्साहित थे। दिल्ली से निकलने के बाद ये संत जैसे ही उत्तर प्रदेश की सीमा पर पहुंचे उन्हें गाजियाबाद पुलिस ने रोक लिया तथा गाजियाबाद के लिंक रोड थाने ले गए। संतों के साथ विहिप दिल्ली के संयुक्त महा मंत्री श्री राम कृष्ण श्रीवास्तव, मंत्री श्री राम पाल सिंह यादव, प्रान्त धर्माचार्य संपर्क प्रमुख श्री इन्द्रजीत लूथरा के साथ अनेक कार्यकर्ताओं ने संतों के नेतृत्व में थाने के बाहर प्रदर्शन कर गिरफ़्तारी दी। इसके बाद गाजियाबाद पुलिस उन्हें ससम्मान दिल्ली स्थित आश्रम में छोड गई।
संतों को अपने आराध्य प्रभु श्री राम की जन्म स्थली की परिक्रमा से रोके जाने पर विश्व हिन्दू परिषद ने यूपी सरकार की तीखी निन्दा करते हुए इसे धर्म और संविधान विरोधी दमनकारी कदम बताया है। विहिप दिल्ली के महा मंत्री श्री सत्येन्द्र मोहन ने कहा है कि उत्तर प्रदेश सरकार मुस्लिम जिहादी कट्टरपथियों की कठपुतली बन चुकी है। उसकी मानसिकता अब पूरी तरह से हिन्दू द्रोही बन गई है जिसके कारण अब हिन्दुओं की धार्मिक स्वतंत्रता पर भी गौर कानूनी अंकुश से भी बाज नहीं आ रही है।
विस्तृत जानकारी देते हुए विहिप दिल्ली के मीडिया प्रमुख श्री विनोद बंसल ने बताया कि हाथों में भगवा झण्डे, तथा चिमटा व त्रिशूल लिए संतों का दिल्ली से विदाई से पूर्व विहिप उत्तर भारत के संगठन मंत्री श्री करुणा प्रकाश, झण्डेवालान विभाग अध्यक्ष श्री जगदीश चन्द्र अग्रवाल, मंत्री श्री रविदत्त बजरंग दल संयोजक श्री श्याम कुमार तथा जिला मंत्री श्री मंगल पाण्डेय सहित अनेक राम भक्तों ने माला पहना कर भव्य स्वागत किया। उपस्थित जन समूह ने जन्म भूमि पर भगवान श्री राम का भव्य मन्दिर बनने तथा यात्रा की शुभ कामनाएं भी दीं।

संतों का कहना है कि आज की गिरफ़्तारी से हम डरने होने वाले नहीं हैं। संतों का दूसरा जत्था कल प्रात: ग्यारह बजे दिल्ली के पहाड गंज से महा मण्डलेश्वर स्वामी राघवानन्द जी महाराज रवाना करेंगे।

Viewing all articles
Browse latest Browse all 3285

Trending Articles